फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 सम्मेलन के दौरान शहर में लखनवी विरासत के लेजर शो में जिन्ना की तस्वीर

Sat, 11 Feb 2023 10:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन के उपलक्ष्य में पुराने लखनऊ स्थित क्लार्क टावर के बगल में बने शाही तालाब में लेजर लाइट एवं म्यूजिकल प्रोग्राम ने धूम मचा रखी है। लगभग 46 मिनट के तीन प्रोग्राम पेश हो रहे हैं। इसमें इतिहास की जानकारी एवं देशभक्ति गीतों के बीच लखनऊ की विरासत के रूप में जिन्ना को भी दिखाया जा रहा है। जिस दिन से यह प्रोग्राम शुरू हुआ उसी दिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बीच में मौजूद जिन्ना वाली फोटो एवं इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस सिलसिले में एलडीए के अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि प्राधिकरण नया म्यूजिकल फाउंटेन एवं लेजर लाइट प्रोग्राम तैयार नहीं किया है।

विज्ञापन


46 मिनट में तीन प्रोग्राम
रोजाना शाम को 6:30 से म्यूजिकल प्रोग्राम 46 मिनट के लिए शुरू होता है। इसमें तीन प्रोग्राम पेश होते हैं। फाउंटेन ऑपरेटर विक्की सिन्हा ने बताया सबसे पहले 13 मिनट में चार देशभक्ति गाने होते हैं। इस दौरान म्यूजिकल फाउंटेन हर गाने में अलग-अलग रंग बदलते रहते हैं। इसके बाद 30 मिनट का अवध शो दिखाया जाता है, जिसमें अवध के नवाब की पूरी कहानी बताई जाती है। फिर प्रोजेक्टर पर तीन मिनट के शो में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, क्लॉक टावर, बारादरी, लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें, लखनऊ मेट्रो, लजीज खानपान से लबरेज दुकानों एवं स्वाद बारे में दिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें