फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त अभियोजन अधिकारी के घर का ताला तोड़कर एक करोड़ के जेवर चोरी

Fri, 08 May 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड के विराजखंड निवासी अभियोजन विभाग से सेवानिवृत्त एडिशनल डायरेक्टर ओमप्रकाश मिश्र के मकान का ताला तोड़कर चोर एक करोड़ रुपये के जेवर और पुराने नोटों व सिक्कों का कलेक्शन चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन




ओमप्रकाश के अनुसार, वह बीती रात शनिवार को परिवार के साथ उत्तराखंड गए थे। बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह पत्नी मिथलेश, बेटे मृत्युंजय और बहू के साथ लौटे तो मकान के साइड के दरवाजा का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उनके घर से एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर, पांच लाख रुपये कीमत के पुराने नोट व सिक्के चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आशंका है कि घटना के पीछे उस व्यक्ति का हाथ है, जो मकान के बारे में पहले से जानता है।





सचिवालय कॉलोनी में भी घर से नकदी, जेवर व घरेलू सामान उठा ले गए चोर
ठाकुरगंज के नैपियर रोड स्थित सचिवालय कॉलोनी के निवासी मो. शहवाज अली के घर से रविवार रात चोर 20 हजार रुपये, जेवर, एलईडी टीवी और गैस सिलिंडर चुरा ले गए। उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहबाज के अनुसार, 20 अप्रैल को वह परिवार के साथ बाहर गए थे, घर में ताला लगा था। सोमवार को वह लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें