सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में चोरों ने सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के मकान से दस लाख के जेवर चुरा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मूलरूप से मऊ के कोपागंज निवासी निखिलेश कुमार सिंह न्यू हनुमंत नगर में परिवार संग रहते हैं। वह देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हैं। निखिलेश ने बताया कि 30 जून को वह पत्नी सीमा सिंह और घरवालों के साथ गांव गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे पड़ोसी ने उन्हें घर की तीसरी मंजिल के दरवाजे खुले होने की जानकारी दी।
निखिलेश लौटकर आए तो देखा कि तीसरी मंजिल पर कमरे की खिड़की की ग्रिल अलग पड़ी थी। अलमारी के लॉकर टूटे थे। चोर करीब दस लाख के जेवर, तीन हजार रुपये और डीवीआर भी ले गए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एडिशनल इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी ने बताया कि आशंका है कि चोर निखिलेश के घर में बगल में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान के रास्ते पहुंचे हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।