फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कहासुनी पर युवक को एसयूवी से कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद में शुक्रवार दोपहर पिता की चुनावी रंजिश में एसयूवी चालक ने बाइक सवार सिसवारा गांव के विवेक पांडेय को कुचलने का प्रयास किया। विवेक ने पुलिस को अपने ऊपर फायरिंग होने की सूचना दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को इसका साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी एसयूवी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सिसवारा गांव के प्रेम शंकर ने बताया कि उनकी 40 वर्ष से हबीब से चुनावी रंजिश चल रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनके बेटे विवेक और हबीब के पुत्र समीर के बीच इसी बात पर कहासुनी हो गई। प्रेम शंकर का आरोप है कि मामला शांत होने पर जब बेटा बाइक से जाने लगा तो समीर ने एसयूवी से उसका पांडेखेड़ा गांव तक पीछा किया और फिर टक्कर मार दी। आरोपी ने उसे कुचलने का भी प्रयास किया। इस दौरान हबीब एसयूवी में था।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान गोली चलने की सूचना गलत व भ्रामक पाई गई। प्रेम शंकर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर समीर को हिरासत में लिया गया है। उसकी एसयूवी भी कब्जे में ली गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हबीब के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें