फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर के फ्लैट से जेवर चोरी, नौकरानी व उसकी बेटी पर शक; पुलिस कर रही जांच

Fri, 31 Oct 2025 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर के फ्लैट से जेवर चोरी हो गए। घरवालों को नौकरानी व उसकी बेटी पर शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित राप्ती अपार्टमेंट में रहने वाले जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर गुलाब चंद्र के घर से सोने की करधनी व चेन चोरी हो गई। चोरी का शक नौकरानी व उसकी बेटी पर है। गुलाब चंद्र की पत्नी पूनम वर्मा ने गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। गुलाब चंद्र वर्तमान में आगरा में तैनात हैं। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि गुलाब चंद्र, पत्नी व बेटे के साथ राप्ती अपार्टमेंट के जे-104 फ्लैट में रहते हैं। 15 अक्तूबर को उनकी पत्नी ने जेवर का बाक्स चेक किया तो उसमें रखी सोने की करधनी व चेन गायब थी। 

उन्होंने जेवर को पूरे घर में तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। उनको शक है कि जेवर उनकी नौकरानी रेखा व उसकी बेटी ने चोरी किए हैं। मंगलवार को पूनम की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें