फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रमिक के घर से सात लाख के जेवर और नकदी चोरी

Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जेवर व नकदी निकालने के बाद बाग में अलमारी छोड़कर भागे चोर। 
विज्ञापन
काकोरी। घुरघुरी तालाब क्षेत्र के सकरा गांव में शुक्रवार देर रात श्रमिक नईम के घर चोरी हुई। चोरों ने करीब सात लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह के अनुसार, नईम और उनकी पत्नी नूरजहां छत पर सो रहे थे, जबकि उनके बच्चे एक शादी समारोह में गए थे। चोर पड़ोसी सलीम के घर की ओर से मकान में दाखिल हुए। वे अलमारी और बक्सा उठाकर करीब 100 मीटर दूर बाग में ले गए। वहां लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। सुबह परिवार को घटना का पता चला।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने नूरजहां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घर से तीन मोबाइल फोन भी गायब हैं। पुलिस तीनों मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर चोरी की आशंका जताई है। उन संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें