फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पार्टी में व्यस्त था परिवार, होटल से गायब हो गया गहने भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के आलमनगर स्थित इलाइट होटल में रविवार रात शादी समारोह से सोने-चांदी के गहनों व नकदी से भरा बैग किसी ने उड़ा दिया। वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई। पीड़ित ने पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए होटल के कर्मचारियों पर बदमाशों से मिलीभगत का संदेह जताया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के गोलाघाट, सिविल लाइंस निवासी राधेश्याम सिंह की पुत्री राशिका सिंह की रविवार को पारा थाना क्षेत्र में आलमनगर रोड स्थित द इलाइट कन्वेंशन होटल में शादी थी। रात में शादी के वक्त भीड़भाड़ में सोने-चांदी के गहने व नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। राधेश्याम ने होटल की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई तो उसमें बैग चुराने वाले दो संदिग्ध युवक दिखे। उन्होंने पारा थाने में तहरीर देकर होटल के कर्मचारियों की मिलीभगत से बैग चोरी होने का शक जताया। इस पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों व होटल के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पारा इंस्पेक्टर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें