फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर का ताला तोड़कर सात लाख के जेवर व 50 हजार की नकदी चोरी

Tue, 30 Dec 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की अवध विहार कॉलोनी में ऊषा देवी के मकान का ताला तोड़कर चोर सात लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार की नकदी उठा ले गए। घटना 26 दिसंबर की रात की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ऊषा देवी के अनुसार वह 26 दिसंबर की रात वाराणसी स्थित मायके गई थीं। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे कीमती जेवरात समेट लिए, साथ ही लॉकर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। शनिवार सुबह पड़ोसी श्रवण कुमार ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों व बक्सों को पूरी तरह खंगाला गया था। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें