फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी समारोह से 10 लाख के जेवर चोरी

Fri, 13 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में 10 फरवरी को शादी समारोह से युवक 10 लाख के जेवर से भरा पर्स चुराकर भाग निकला। आरोपी समारोह में हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखा। पीड़ित ने गोमतीनगर पुलिस पर तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित नेहरू एन्क्लेव निवासी रियल एस्टेट कारोबारी अंकित मिश्र के मुताबिक, 10 फरवरी को उनके भाई की शादी थी। गोमतीनगर के विनयखंड स्थित बीबीडी एकेडमी में आयोजित शादी समारोह में घर के सभी लोग व्यस्त थे। चाची के पास एक पर्स था, जिसमें जेवर और दो लाख रुपये नकद थे। अंकित का आरोप है कि रात करीब 9:35 बजे युवक समारोह में आया और चाची के पास रखा पर्स उठा ले गया। घटना की जानकारी उन्हें शादी की कुछ रस्में खत्म होने पर हुई। उन्होंने ड्रोन और वीडियो रिकॉर्डिंग देखी तब उन्हें आरोपी बैग के साथ ऑटो रिक्शे से भागते दिखा। अंकित का आरोप है कि उन्होंने फुटेज और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि पुलिस को ऐसी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। उन्हें घटना की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें