फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिवइन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 13 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमित की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। गौरी गांव में किराये के मकान में लिवइन में रहने वाले अमित (26) की बुधवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथ रहने वाली युवती का कहना है कि अमित ने आत्महत्या की है। वहीं, पिता प्रकाश राजपूत ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


अमौसी गांव निवासी प्रकाश राजपूत के अनुसार, अमित बंथरा के लतीफ नगर में रहने वाली युवती के साथ बीते छह साल से लिवइन में गौरी गांव में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। अमित के पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटा है। युवती भी शादीशुदा है और पति को छोड़ चुकी है। प्रकाश का कहना है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे युवती उनके घर अमौसी पहुंची और करीब घंटेभर रुकने के बाद स्कूल से बच्चों को लेने की बात कहकर चली गई। दोपहर करीब तीन बजे वह फिर घर आई और आधे घंटे रुकने के बाद चली गई। शाम करीब चार बजे जब उन्होंने युवती को फोन किया तो पहली बार उसने फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। युवती ने बताया कि अमित ने फंदा लगा लिया है। परिजन अमित के घर पहुंचे तो पंखे के हुक से साड़ी लटकी मिली। उन लोगों ने युवती को फोन किया तो उसने बताया कि वह अमित को लेकर सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई हुई है। घरवाले जब सीएचसी पहुंचे तो पता चला कि अमित की मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति का कहना है कि परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें