फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज बस में बैग काटकर 10 लाख के जेवर चोरी

Thu, 26 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कटा बैग दिखाती पीड़िता।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में आशियाना के रजनी खंड निवासी रंजना सैनी के साथ रोडवेज की बस में बैग काटकर 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत तेलीबाग चौकी में दी गई थी, लेकिन 16 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

रंजना सैनी के मुताबिक 9 फरवरी को वह बेटे शुभम के साथ भाई की बेटी की शादी में शामिल होने उन्नाव के भगवंत नगर जा रही थीं। सुबह करीब 12 बजे तेलीबाग स्थित शनि मंदिर के पास बस में सवार होते ही तीन लड़कियां और एक युवक उनकी सीट के पास आकर बैठ गए और बातचीत में उलझाने लगे। इसी दौरान किसी ने चाकू से उनका बैग काटकर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये के जेवर, जिसमें दो हार, एक जेंट्स चेन और छह अंगूठियां चुरा ली। उनका कहना है कि ये जेवर 12 फरवरी को होने वाली शादी में देने के लिए ले जा रही थीं। साउथ सिटी के पास उन्होंने बैग कटा देखा। बैग से जेवर गायब थे और पास बैठे चारों संदिग्ध भी बस से उतर चुके थे।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें