फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ की दुकान से लाखों के जेवर पार

Thu, 01 Jan 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में 28 दिसंबर को दिनदहाड़े चोर ने सराफ की दुकान में घुसकर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने चौक थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दुबग्गा के फरीदीपुर निवासी सराफ अनिल कुमार के मुताबिक उनकी चौक स्थित चूड़ी वाली गली में दुकान है। 28 दिसंबर को दुकान में कर्मचारी रोहित पाल और शिवा पाल मौजूद थे।अनिल ने बताया कि सुबह करीब 11:29 बजे दोनों कर्मचारी खाना खाने दुकान की छत पर चले गए। कुछ देर बाद जब वे लौटे तो देखा कि दुकान में रखा नीला बैग गायब था। उसमें चार जोड़ी चांदी की कमर पेटी और पांच सोने की चेन थीं। दोनों ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि कर्मचारियों के जाने के बाद एक युवक दुकान में दाखिल हुआ था। उसने जेवर का बैग उठाया और भाग निकला। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी अनिल को दी। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक आरोपी दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखा है। पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें