फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरोगा के घर से 30 लाख रुपये के जेवर चोरी

विज्ञापन
पीजीआई इलाके में चोरी के बाद घर में बिखर सामान। 
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाके के हैवतमऊ मवैया में रहने वाले मलिहाबाद थाने के एसएसआई संजय यादव के बंद घर का ताला तोड़कर चोर करीब 30 लाख रुपये के जेवर ले गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

दरोगा संजय यादव का हैवतमऊ मवैया में मकान है। वह ज्यादातर मलिहाबाद थाने में ही रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी कविता और दोनों बेटे शिवांश व वायु घर पर रहते हैं। संजय यादव के अनुसार वह बुधवार को परिवार को सुल्तानपुर स्थित गांव ले गए थे। वहां से सभी दर्शन के लिए विंध्याचल चले गए।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे लौटे तो सभी कमरों के ताले टूटे मिले। संजय के अनुसार अलमारी में रखे करीब 30 लाख के जेवर गायब थे। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश बाउंड्री फांदकर घर में घुसे। मकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए आने-जाने वाले रास्तों के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पीजीआई इलाके में चोरी के बाद घर में बिखर सामान। 

पीजीआई इलाके में चोरी के बाद घर में बिखर सामान। 

पीजीआई इलाके में चोरी के बाद घर में बिखर सामान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें