फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर दर्शन के दौरान 11 श्रद्धालुओं के जेवर चोरी

Mon, 28 Jul 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बुद्धेश्वर मंदिर परिसर में चेन चोरी करते पकड़ी गई गर्भवती महिला।
विज्ञापन
लखनऊ। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान रविवार दोपहर 11 श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी हो गए। इस दौरान लोगों ने शक के आधार पर सीतापुर जनपद निवासी गर्भवती शैलसुता को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से चोरी की गई चेन मिली है।
विज्ञापन


रविवार होने की वजह से सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ थी। इस दौरान सुबह 9 से दोपहर दो बजे के बीच 11 लोगों की चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए। पीड़ित लोगों ने चोरी करने वालों को तलाशना शुरू किया। लोगों ने एक गर्भवती महिला को चोरी के शक में पकड़ लिया। कुछ पीड़ित महिलाओं ने उसकी पिटाई भी कर दी। खबर मिलते ही मौके पर पारा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ से गर्भवती महिला को बचाया और थाने लेकर आ गई। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि चोरी के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गर्भवती महिला के पास से चोरी की गई चेन मिली है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनके जेवर हुए चोरी
उन्नाव हसनगंज नवलगंज निवासी रजनी, पुष्पा, काकोरी भपटामऊ निवासी मोहित वर्मा, आर्दश विहार निवासी सुशीला गुप्ता, काकोरी मौंदा निवासी अर्चना शर्मा, आशियाना के रजनीखेड़ा निवासी प्रतिमा सिंह, राजाजीपुरम निवासी सुधा गुप्ता, राजाजीपुरम निवासी बैजनाथ गुप्ता, गुड़िया और दुबग्गा जमालनगर ननासी ईश्वर देई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें