बख्शी का तालाब। नवीकोट नंदना निवासी वक्फ इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन शर्मा के मकान का ताला तोड़कर चोर 20 लाख रुपये के गहने, बैंक संबंधी दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखीमपुर में तैनात कृष्ण मोहन शर्मा ने बताया कि चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। अलमारी और लॉकर से करीब 20 लाख रुपये कीमत का सोने का हार, झुमके, नथ, अंगूठी, पांच सोने की चेन, चांदी के गहने, तीन अलग-अलग बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड और घर का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। लखीमपुर में नौकरी होने के कारण वह वहीं रहते हैं। उनका बेटा दिल्ली में कोचिंग कर रहा है। उनकी पत्नी बेटे से मिलने दिल्ली गई हुई हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दूधिए की सूचना पर उन्होंने पड़ोसियों और भतीजे को मौके पर भेजा। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।