फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान से सात लाख के जेवर व नकदी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के प्रसादी खेड़ा सदरौना स्थित राधे बाग कॉलोनी में चोर मकान का ताला तोड़कर सात लाख रुपये के जेवरात और 88 हजार नकद ले गए। पुलिस ने मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सतेंद्र रावत के अनुसार उनकी पत्नी और बच्चे कुछ दिन पहले मायके गए थे। 25 दिसंबर को वह कंपनी के काम से देहरादून चले गए। मंगलवार सुबह लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर सामान बिखरा था। अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब थी। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें