काकोरी। मौंदा स्थित हाईवे ग्रीन स्थित घर से चोरों ने 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। चार दिन बाद लौटे मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजपाल यादव मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ चार दिनों के लिए बाहर गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। चोर 10 लाख के जेवर और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।