फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार घरों से जेवर व नकदी चोरी

Tue, 26 Nov 2024 08:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने अधिवक्ता समेत पांच लोगों के मकानों और फार्म हाउस से लाखों के जेवर व सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने मदेयगंज, जानकीपुरम, मड़ियांव, रहीमाबाद व महिगवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मदेयगंज के खदरा निवासी अधिवक्ता अख्तर हुसैन के मुताबिक 21 नवंबर को वह कुछ काम से दिल्ली गए थे। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। चोरों ने लॉकर में रखे पांच लाख के जेवर और कीमती सामान चुरा लिया था। जानकीपुरम के नया खेड़ा निवासी विपिन सिंह 13 नवंबर को बच्चों को लेने स्कूल गए थे। दोपहर ढाई बजे लौटे तो लॉकर टूटे पड़े थे। चोरों ने सात लाख के जेवर चुरा लिए थे।
मड़ियांव के फैजुल्लागंज में रहने वाले यासीन खान के मुताबिक 18 नवंबर की शाम छह बजे वह परिवार के साथ बाहर गए थे। रात दस बजे लौटे तो अलमारी में रखा डेढ़ लाख का हार व अन्य जेवर गायब मिले। रहीमाबाद के औरास रोड निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे मकान में ताला लगाकर संडीला गए थे। उसी रात चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर 45 हजार की चेन चोरी कर ली। इसके अलावा महिगवां निवासी अमित कुमार सिंह के फार्म हाउस से चोरों ने दो बोरी सरसों चुरा ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें