फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांस्टेबल के मकान से जेवरात व नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में चोरों ने कांस्टेबल के बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार के जेवरात और 15 हजार रुपये उड़ा दिए। मोहल्लेवालों ने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

तालकटोरा थाने में डायल-112 पर तैनात कांस्टेबल रतन चौधरी ने बताया कि बड़े भाई की बेटी के निधन पर वह दो दिसंबर को परिवार के साथ गृह जनपद गए थे। अगले दिन मोहल्ले वालों ने सूचना दी कि उनके घर के सभी कमरों के दरवाजे खुले हैं। रतन ने लौटकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा था। उसमें रखे 15 हजार रुपये और जेवरात गायब थे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टीम चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें