फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी पार की

Fri, 28 Nov 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलमारी खंगाल ले गए चोर।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी मोड़ स्थित सलेमपुर पतौरा साक्षी सिटी में प्लाई फैक्टरी के पास बने बंद मकान से चोरों ने 24 नवंबर की देर रात जेवरात व अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। पीड़िता के लिखित शिकायत देने के बावजूद तीन दिन बाद भी पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन


पूनम पांडेय ने बताया कि हाल ही में उन्होंने कॉलोनी में नया मकान खरीदा है, जबकि वह पास के ही दूसरे मकान में किराये पर रहती हैं। फरवरी में गृह प्रवेश होना है, इसलिए नए मकान में ताला लगाकर परिवार किराये के मकान में सोने चला गया था। रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर दो लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य जरूरी समान चोरी कर भाग निकले। मोहान रोड चौकी प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें