फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ ने बनाया शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, एफआईआर दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड इलाके की युवती ने गायत्रीनगर निवासी सराफा कारोबारी विवेक कंचन पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि विवेक एआई से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने युवती, उसकी छोटी बहन और माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने विवेक कंचन और बरातीलाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पीछा करने, आपराधिक धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कुर्सी रोड स्थित गायत्री नगर निवासी विवेक कंचन की मिलन टॉवर में वीके ज्वैलर्स नाम से दुकान है। युवती ने बताया कि विवेक कई वर्षों से उसका पीछा कर रहा था। विवेक ने उसके दस्तावेज छीन लिए थे। दस्तावेज लौटाने के बहाने वह उसे राजस्थान ले गया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध पर आरोपी उसे वापस छोड़ गया। शिकायत पर विवेक के पिता बरातीलाल कंचन ने भी गाली-गलौज कर धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें