लखनऊ। गोसाईंगंज के शहजादपुर मोहल्ला निवासी दिवांशु (22) ने बीती रात आत्महत्या कर ली। उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
दिवांशु के पिता नौमीलाल ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर पर नहीं मिला। ग्रामीणों ने उसका शव बाग में पेड़ से लटका देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पिता के अनुसार, दिवांशु कई दिनों से गुमसुम था पर उसने वजह नहीं बताई। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया। घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। दिवांशु के परिवार में मां मीरा और तीन भाई हैं।