फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्पीड रेल और मेट्रो से भी जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के रास्ते जोड़ा जाएगा

Thu, 17 Dec 2020 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जेवर को दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल परियोजना और नोएडा से जेवर मेट्रो रेल परियोजना से जोड़ा जाएगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक राह आसान करने के लिए सड़क मार्ग भी बनाया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय बनाने के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार के स्तर पर योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हाई स्पीड रेल दिल्ली से नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही होते हुए वाराणसी तक जाएगी। 816 किमी लंबा सफर 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरा किया जाएगा। हाई स्पीड रेल का स्टेशन जेवर एयरपोर्ट के पास बनाया जाएगा। इसके लिए हाई स्पील रेल कॉरिडोर लिमिटेड, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और ज्यूरिख एयरपोर्ट के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई है।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट
जेवर एयरपोर्ट को सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए राइट्स की ओर से अध्ययन किया गया है। हरियाणा के वल्लभगढ़ से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यूपी की सीमा में बनने वाले 8.5 किमी मार्ग के लिए आवश्यक भूमि प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो रेल परियोजना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें