फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेवर एयरपोर्ट का इसी महीने उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी, लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

Mon, 02 Feb 2026 09:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट का संचालन शुरू होते ही यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाएगा। इससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन इसी महीने होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है और एयरोड्रोम लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है। सीएम ने बताया कि संचालन शुरू होते ही यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाएगा। इससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार मिलेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर हवाई सुविधाएं मिल सकेंगी। 

ये भी पढ़ें - 20 हजार करोड़ से यूपी में ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार, चमकदार और आधुनिक होंगे रेलवे स्टेशन; बढ़ेगी सुरक्षा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में आरटीई के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, छह लाख 80 हजार सीटों के लिए इस तरह कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


परियोजना के पहले चरण में करीब 1300 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्माण कार्य किया गया है। हालांकि, यह चरण सितंबर 2024 में शुरू होने के लिए निर्धारित था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे कई बार टालना पड़ा।

सरकार का दावा है कि एयरपोर्ट के शुरू होने से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही यह परियोजना यूपी को देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें