फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शब-ए-बरात की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन, शाम पांच बजे से अगली सुबह पांच बजे तक बदला रहेगा यातायात

Mon, 02 Feb 2026 09:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को शब-ए-बरात की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जानें, गंतव्य तक पहुंचने के लिए कौन सा रूट अपनाएं: 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : X/ @hawkeye
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शब-ए-बरात के मद्देनजर मंगलवार को पुराने लखनऊ व आसपास के इलाकों में यातायात परिवर्तित रहेगा। शाम पांच बजे से अगली सुबह 5 बजे तक यह परिवर्तन लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


- सीतापुर, मड़ियांव की ओर से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये चौराहा नंबर आठ, निराला नगर, आईटी होकर जाएंगे।

- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसों को छोड़कर) दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहे से बालागंज, चौक की ओर नहीं आ सकेंगे। ये बुद्धेश्वर, आईआईएम सीतापुर रोड होकर जा सकेंगे।

- कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें एवं भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना, पक्कापुल की ओर नहीं जाएंगे। ये डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया होकर जा सकेंगे।

- कैसरबाग बस अड्डे से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेंगी। ये शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल काॅलेज, मेडिकल क्रास (चरक), कोनेश्वर चौराहा होते हुए जाएंगी।

- कैसरबाग, हजरतगंज की ओर से आने वाले वाहन शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये मेडिकल काॅलेज, चौक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाएं आईटी चौराहा होकर जाएंगे।

- पक्का पुल खदरा साइड तिराहे से वाहन पक्कापुल चौक की ओर नहीं जाएंगे। ये नया पुल बंधा रोड, डालीगंज बाजार होकर जाएंगे।

- नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये मेडिकल काॅस, चौक व नए पुल से होकर जा सकेंगे।

- कोनेश्वर चौराहे से वाहन नींबू पार्क चौराहे (रूमी गेट) की ओर नहीं जा सकेंगे। ये चौक, बालागंज होकर जाएंगे।

- रकाबगंज पुल से वाहन नादान महल रोड (नक्खास) की ओर नहीं जा सकेंगे। ये मेडिकल काॅलेज, नाका होकर जा सकेंगे।

- राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवर ब्रिज ढाल से ऐशबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये चारबाग, नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।

- नाका हिंडोला चौराहे से बड़े वाहन, चार पहिया वाहनों को ऐशबाग पुल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये रकाबगंज पुल, नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।

- दो पहिया वाहन मोतीनगर, राजेंद्र नगर चौराहे से आगे और ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। ये मोतीनगर, राजेंद्र नगर व ऐशबाग स्टेशन रोड, भूसामंडी होकर जा सकेंगे।

- हैदरगंज तिराहे (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह, ऐशबाग पुल की तरफ दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त कोई भी चार पहिया अथवा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जाएंगे।

- स्टेशन रोड, कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहनाें को मवैया तिराहे से एवरेडी, मिल एरिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ये चारबाग, आलमबाग होकर जाएंगे।

- आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी, एवरेडी, मिल एरिया की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये आलमबाग, बाराबिरवा होकर जाएंगे।

- शांतिनगर चौराहे से वाहन कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये बालागंज चौराहे से होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें