फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में फ्यूल खत्म, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, टला हादसा

Thu, 28 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जेट एयरवेज के एटीआर-72 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग दोपहर 3:38 बजे करानी पड़ी। विमान देहरादून से दिल्ली जा रहा था। बीच रास्ते ईंधन खत्म होने पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर समेत 45 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


विमान को देर शाम 7.04 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट ने स्थानीय प्रशासन की मदद से अलर्ट भी जारी कर दिया। इसके बाद मौके पर अग्निशमन, एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गईं। सिविल और लोकबंधु अस्पताल में भी मेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। दरअसल खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। तेज हवा उस समय दिल्ली एयरपोर्ट पर बनी हुई थी।
विज्ञापन


विमान का डायवर्जन लखनऊ कर दिया गया। लखनऊ में डायवर्जन के समय फ्यूल कम होने का पता चला। ऐसे में इमरजेंसी लैंडिंग का अलर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी को करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री पूरी तरह सुरक्षित: जेट एयरवेज

- फोटो : amar ujala
जेट एयरवेज के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विमान दिल्ली जा रहा था, लेकिन वहां मौसम लैंडिंग के लिए प्रतिकूल था, इसलिए फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

अस्पतालों में अलर्ट
सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि एयरपोर्ट से सूचना मिलते ही छह एंबुलेंस सभी जरूरी उपकरण और स्टाफ के साथ भेज दी गई। चिनहट सीएचसी से भी टीम एयरपोर्ट पर तैनात रही। इसके अलावा आशियाना में लोकबंधु अस्पताल और हजरतगंज में सिविल अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया।

इस पर सरोजनीनगर के एसडीएम प्रेमरंजन का कहना है कि ईंधन की कमी के चलते एयरपोर्ट अधिकारियों से मैंने खुद इस इमरजेंसी लैंडिंग के लिए बात की। मेडिकल और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुला ली गई थी। बिना किसी नुकसान के सुरक्षित विमान को उतार लिया गया।

वहीं, अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इमरजेंसी लैंडिंग की वजह डायवर्जन के बाद फ्यूल की कमी हो जाना है। विमान को एयरपोर्ट पर फ्यूल उपलब्ध करा दिया गया। इसके बाद सुरक्षित इसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। सभी यात्री और क्रू स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें