फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन : नियमित पढ़ाई के साथ सेल्फ स्टडी को दी प्राथमिकता

विज्ञापन
महामना शिक्षण संस्थान में मेधावी।
विज्ञापन
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई मेन) का परिणाम सोमवार देर शाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया। राजधानी में इस वर्ष परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा। आंकड़ों के अनुसार, 10 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सफल छात्रों का कहना है कि अब तैयारी का पैटर्न बदल रहा है। कोचिंग पर निर्भरता के साथ-साथ सेल्फ स्टडी पर विशेष फोकस बढ़ा है। 99.90 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले हजरतगंज निवासी राणा श्रत्रुजीत ने बताया कि 10वीं कक्षा से ही तैयारी शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे नियमित पढ़ाई के साथ सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता दी।
इसी तरह प्रसुख जैन ने 99.88 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि कोचिंग सहायक रही, लेकिन इंटरमीडिएट के गणित नोट्स और स्वयं अध्ययन ने मजबूत आधार तैयार किया।
विज्ञापन

जेईई की तैयारी करा रहे शिक्षक डीके मिश्रा के अनुसार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण सफलता की कुंजी है। घर और स्कूल में अनुकूल माहौल मिलने पर विद्यार्थी स्वयं बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
राजधानी में 550 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। महामना शिक्षण संस्थान के पीयूष ने 96.5, शशि ने 93, अंशुमान 92 और अथर्व 91 ने पर्सेंटाइल अंक हासिल किए। अवध कॉलेजिएट के नमन जैन 97.46 और हर्ष शर्मा 94.46 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए। वहीं निजी कोचिंग संस्थानों से अक्षत यादव ने 99.73, अंशिका अग्रहरी ने 99.49 और मो. अली ने 99.24 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें