फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपभोक्ताओं का काम न करने पर जेई निलंबित

Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा सर्किल के उपभोक्ताओं का काम न करने वाले जूनियर इंजीनियर (जेई) प्रमोद कुमार को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी ने यह कार्रवाई परीक्षण खंड इकाई के अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट पर की है।
विज्ञापन


लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटरों को बदला जा रहा था, उनके नए मीटर को सिस्टम को फीड करने में जेई की ओर से लापरवाही बरती जा रही थी। ऐसे उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। साथ ही, अफसरों की ओर से जो निर्देश दिए जाते थे, उस पर अमल नहीं किया जाता था।

शिकायतों का निस्तारण न किए जाने के कारण प्रमोद को निलंबित कर अपट्रान खंड से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए कमेटी भी बनेगी। उधर, अपट्रान खंड में नूरबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी नजफ हाईलॉस फीडर पर बृहस्पतिवार को अभियंताओं एवं कर्मियों की टीम ने जांच की। इसमें 612 संयोजन परिसर की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें