फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेई और दो बिजलीकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के सलेमपुर पतौरा स्थित शांतिनगर में 29 सितंबर की रात जेई और दो संविदा कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा गया। जेई ने सात नामजद सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, एफसीआई उपकेंद्र पर तैनात जेई जहांगीर आलम ने तहरीर में बताया कि वह लाइनमैन पूरन कुमार और संविदाकर्मी अमन के साथ रात करीब 12:30 बजे निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे थे। वहां 11 केवी लाइन से छेड़छाड़ कर बल्ली लगाई गई थी, जिससे विद्युत दुर्घटना की आशंका थी। बिजलीकर्मियों ने बल्ली और ब्रैकेट ठीक कर आपूर्ति चालू की। आरोप है कि मकान मालिक ने दोबारा बल्ली लगाई। इससे 11 केवी तार टूट गया और आग लग गई। इसके बाद लोगों ने बिजलीकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट की। तीनों को निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि जेई की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें