फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईंट-भट्ठे पर लगवाने के नाम पर हड़पी जेसीबी और दो एसयूवी

Mon, 02 Mar 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर बी ब्लॉक निवासी कारोबारी मो. परवेज ने निगोहां में रहने वाले विकास तिवारी पर उनके 25 लाख रुपये और जेसीबी व दो एसयूवी हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी ने ईंट-भट्ठे पर लगवाने के नाम पीड़ित से वाहन लिए थे। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


परवेज के मुताबिक फरवरी 2022 में उनका परिचय विकास तिवारी से हुआ था। उसने उन्हें बताया कि वह किराये पर लोगों के वाहन ईंट-भट्ठों पर चलवाता है। आरोपी ने उन्हें भी लोन पर वाहन लेकर उसे किराये पर चलवाने की सलाह दी। उन्होंने मई 2022 में न्यू लखनऊ इंटरप्राइजेज फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया। फिर जुलाई 2023 में फर्म के नाम पर एक जेसीबी खरीदी और विकास को भट्ठे पर चलवाने के लिए दे दी। आरोप है कि किराया प्रति माह डेढ़ लाख रुपये तय हुआ था, मगर विकास उन्हें कभी 20 हजार और 50 हजार देता था। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने 19 सितंबर 2023 को लिखित अनुबंध किया और फिर उनके खाते में किसी से किराये के 25 लाख ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद आरोपी ने भट्ठे के प्रचार के लिए उनसे उनकी दो एसयूवी भी ले ली। मगर उनका किराया नहीं दिया। इतना ही नहीं ठग ने उनको दिए 25 लाख रुपये भी वापस ले लिए।
आरोप है कि 2025 तक न तो आरोपी ने उन्हें किराया दिया और न वाहन लौटाए। दबाव बनाने पर आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें