फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयाप्रदा बोलीं, आजम खां ने बंटवाए थे मेरे अश्लील चित्र, मुझे खिलजी की तरह परेशान किया

Sun, 11 Mar 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
जयाप्रदा व आजम खां - फोटो : amar ujala
पूर्व लोकसभा सांसद जयाप्रदा और पूर्व मंत्री मो. आजम खां के तल्ख सियासी रिश्ते शनिवार को एक बार फिर सामने आए हैं। इस बार जयाप्रदा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में आजम की तुलना 'पद्मावत' फिल्म के चरित्र खिलजी से की है। जयाप्रदा के बयान को न्यूज एजेंसी ने ट्वीट किया है। जयाप्रदा ने पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि रामपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान आजम ने खिलजी की तरह ही परेशान किया था।

जयाप्रदा वर्ष 2004 और 2009 में रामपुर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम उनका विरोध कर रहे थे। उस समय जयाप्रदा ने आजम पर कई आरोप लगाए थे। यहां तक कहा था कि आजम ने उनके अश्लील चित्र बंटवाए। जयाप्रदा की यह पीड़ा पदमावत फिल्म देखने के दौरान उभर आई।
 
विज्ञापन

2 of 4
एजेंसी ने उनके बयान को ट्विटर पर साझा किया- जब मैं पद्मावत फिल्म देख रही थी तो खिलजी के कैरेक्टर ने मुझे आजम की याद ताजा करा दी। जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने उसी तरह मुझे परेशान किया।'
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि 2009 में जब जयाप्रदा रामपुर से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं, तब आजम सपा से बाहर हो गए थे। जयाप्रदा यह चुनाव जीत गईं, लेकिन आजम से जान को खतरा बताया था। हालांकि इस तल्खी के बाद भी जयाप्रदा ने आजम को भाई कहते हुए राखी भेजी थी। आजम और जयाप्रदा के बीच विवाद की वजह अमर सिंह को बताया जाता है। आजम और अमर में 36 का आंकड़ा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
आजम का टिप्पणी से इन्कार
जयाप्रदा अब सपा में नहीं हैं। वह और अमर सिंह 2014 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर लड़े थे, लेकिन हार गए। अमर सिंह सपा से राज्यसभा सदस्य जरूर हैं, लेकिन सपा पर ही हमलावर रहते हैं। जयाप्रदा ने आजम पर निशाना साध एक बार फिर सपा में हलचल मचा दी है। माना जा रहा था कि आजम उनकी टिप्पणी पर पलटवार करेंगे लेकिन उन्होंने रामपुर में  मीडियाकर्मियों को कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें