फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ-जया के पास तीन मर्सिडीज सहित 11 कारें, भाजपा के अरुण जेटली दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी

Wed, 14 Mar 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार जया बच्चन सबसे धनी उम्मीदवार हैं। जया और उनके पति अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास 10 अरब से अधिक की संपत्ति है, जबकि भाजपा के सकलदीप राजभर के पास सबसे कम 35.5 लाख की संपत्ति है। जया बच्चन की ओर से दाखिल नामांकन पत्र में बच्चन दंपती की 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति दर्शाइ गई है।

विज्ञापन


जया की संपत्ति 198 करोड़ और अमिताभ की संपत्ति 803 करोड़ रुपये है। 2012 के राज्यसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में जया ने अपनी संपत्ति 467 करोड़ बताई थी। तबसे जया की संपत्ति में दोगुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

जया ने अपनी कुल चल एवं अचल संपत्ति 198 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 67 करोड़ 79 लाख 31 हजार 546 रुपये चल और 130 करोड़ 30 लाख रुपये अचल संपत्ति है। उन्होंने पति अमिताभ बच्चन की चल व अचल संपत्ति 8 अरब 3 करोड़ 54 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन


जया पर 87.34 और अमिताभ पर 18.28 करोड़ रुपये देनदारी है। दोनों के पास क्रमश: 2.34 लाख और 1.32 लाख कैश है। जया के चार और अमिताभ के 15 बैंक खाते हैं। उनके पास तीन मर्सडीज सहित 11 कार और एक ट्रैक्टर है।

भाजपा की तरफ से अरुण जेटली सबसे अमीर

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
जया बच्चन के बाद भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली सबसे मालदार उम्मीदवार हैं। उन्होंने शपथ पत्र में 111 करोड़ 43 लाख 33 हजार 556 रुपये की चल- अचल संपत्ति का खुलासा किया है। जेटली की संपत्ति 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में 1.61 करोड़ रुपये कम हुई है।

भाजपा के 9वें प्रत्याशी और गाजियाबाद के शिक्षण संस्थान संचालक अनिल अग्रवाल भी कम मालदार नहीं हैं। उन्होंने 5 करोड़ 90 लाख 33 हजार 965 रुपये चल और 22.99 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन के पास 26 करोड़ 16 लाख 52 हजार 471 रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी विजय पाल सिंह तोमर ने 48.48 करोड़ की चल और 1.85 करोड़ की अचल संपत्ति घोषित की है।
विज्ञापन

अशोक वाजपेयी के पास पांच करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति

सपा से भाजपा में आए अशोक वाजपेयी भी पांच करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति के मालिक हैं। उनके और उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ 26 लाख 83 हजार 695 की चल और 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हालांकि, भाजपा के हरनाथ सिंह यादव करोड़ पति नहीं हैं। उनके पास 92 लाख की चल अचल संपत्ति है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के पास 5 करोड़ 92 लाख 45 हजार 106 रुपये की चल- अचल संपत्ति है। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने 2.80 करोड़ की चल- अचल संपत्ति बताई है।

प्रदेश से भाजपा की अकेली महिला प्रत्याशी कांता कर्दम और उनके पति वीर सिंह कर्दम के पास 3.5 करोड़ की संपत्ति है। बसपा के भीमराव अम्बेडकर और उनकी पत्नी कमलेश के पास 40,38,916 रुपये की संपत्ति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें