फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदर्शन की तैयारी में जवाहर-इंदिरा भवन के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर और इंदिरा भवन के परिसर में खड़े निष्प्रयोज्य वाहनों को हटवाने पर विभागों और कार्यालयों के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। कर्मचारी संगठनों की शिकायतें और व्यवस्था अधिकारी के पत्र भी काम नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक में समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की बात कही।
विज्ञापन

अध्यक्ष मीना सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव पंकज मेहरोत्रा व कार्यवाहक अध्यक्ष यूपी सिंह ने कहा कि इन वाहनों से परिसर में गंदगी के साथ जगह कम हो गई है। कई शिकायतों के बाद भी इन वाहनों को न हटाने से लग रहा है कि जिम्मेदार बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों भवनों की वायरिंग भी काफी पुरानी है। आए दिन फॉल्ट की समस्या रहती है। वायरिंग को लोड के अनुसार बदला जाए। इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन धरना-प्रदर्शन पर विचार कर सकता है। बैठक में संजय कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार, धीरेंद्र सिंह, जगत सिंह मेहरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें