फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जावेद उस्मानी नए मुख्य सूचना आयुक्त

Wed, 05 Nov 2014 02:18 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव व राजस्व परिषद के चेयरमैन जावेद उस्मानी राज्य सूचना आयोग के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनके नाम का चयन कर प्रस्ताव राज्यपाल की अनुमति के लिए भेज दिया। मुख्य सूचना आयुक्त का पद चार माह से खाली है।
विज्ञापन


मुख्य सूचना आयुक्त व एक सूचना आयुक्त के चयन के लिए चयन समिति की बैठक सोमवार मुख्यमंत्री केपांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई। इससे पहले यह बैठक दो बार टल चुकी थी।

इस समिति में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सिर्फ मुख्य सूचना आयुक्त के नाम पर विचार हुआ। आयोग में रिक्त एक सूचना आयुक्त का चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

27 दावेदारों में चुना गया

मुख्य सूचना आयुक्त के लिए राजस्व परिषद के चेयरमैन व पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी तथा आयोग के एक मौजूदा सूचना आयुक्त अरविंद सिंह विष्ट सहित 27 दावेदार थे।

उम्मीद के हिसाब से चयन समिति के सदस्यों में 1978 बैच के आईएएस अधिकारी उस्मानी के नाम पर सहमति बन गई। इसके बाद उनका नाम राज्यपाल की अनुमति केलिए भेज दिया गया।

बताते चलें प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल सपा की करारी शिकस्त के बाद उस्मानी को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया था। उन्हें दो महीने तक वेटिंग में रखा गया था। बाद में उन्हें राजस्व परिषद में तैनाती दी गई थी। बतौर आईएएस अधिकारी अभी उनका कार्यकाल एक साल से ज्यादा बाकी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें