फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट को यात्रियों ने पीटा, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आलमनगर रेलवे स्टेशन का मामला
वाराणसी से देहरादून जा रही थी ट्रेन

लखनऊ। वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट से आलमनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से कहासुनी व मारपीट हो गई। यात्रियों ने रेलकर्मी को पीट दिया, जिससे उसे चोटें आ गईं। चारबाग जीआरपी ने यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यात्रियों का कहना है कि लोको पायलट उनकी सीटों पर अपने परिचित को बिठा रहे थे, जबकि लोको पायलट ने बताया कि वह शाैचालय इस्तेमाल के लिए बोगी में गया था।
विज्ञापन

मामला ट्रेन संख्या 15119 जनता एक्सप्रेस का है। यह ट्रेन सुबह 8:20 बजे वाराणसी से चलकर शाम करीब 4:50 बजे आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंचती है। शाहजहांपुर में रेलवे काॅलोनी में रहने वाले लोको पायलट ट्रेन को लखनऊ से मुरादाबाद तक ले जा रहे थे, जहां उनकी ड्यूटी खत्म होनी थी और आगे दूसरे लोको पायलट को जिम्मेदारी मिलती। रविवार को जब ट्रेन आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट राजेंद्र कुमार इंजन से उतरकर पास की बोगी में चले गए। जहां यात्रियों से उनकी कहासुनी हुई, फिर यात्रियों ने उन्हें पीट दिया, जिससे उन्हें चोटें आ गईं। सूचना पर तत्काल जीआरपी माैके पर पहुंची, जिसके बाद लोको पायलट की ओर से तीन यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लोको पायलट राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह ट्वाॅयलेट का इस्तेमाल करने के लिए बोगी में गए थे, जहां यात्रियों ने उन्हें पीट दिया। जबकि यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई। जीआरपी ने एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सवाल यह है कि इंजन में लोको पायलटों के लिए वाॅशरूम की व्यवस्था होती है, ऐसे में लोको पायलट को बोगी में नहीं जाना चाहिए था। जीआरपी ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें