फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज

Fri, 14 Nov 2014 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन का और इंतजार, फिर दस जनरथ बसों का संचालन राजधानी से होगा। कम किराए में वॉल्वो जैसी सुविधाओं वाली इन बसों का किराया साधारण बस का डेढ़ गुना है।
विज्ञापन


यानी यात्रियों को सवा रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया चुकाना होगा। बीमा शुल्क व यात्री कर अतिरिक्त देना होगा।
परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में जनरथ के किराए पर पहले ही मुहर लग चुकी है।

निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा के मुताबिक वॉल्वो का किराया 2.19 रुपये प्रति किमी है। जनरथ का किराया 1.25 रुपये प्रति किमी तय हुआ है जो साधारण बस के 83 पैसा प्रति किमी से 42 पैसा प्रति किमी अधिक है।
विज्ञापन


जनरथ का किराया वॉल्वो से 94 पैसा प्रति किमी कम है,लेकिन इस बस में सफर का आनंद वॉल्वो जैसा ही महसूस होगा।

25 रूट पर 40 जनरथ
प्रदेश के 25 रूट पर डेढ़ महीने के भीतर 40 जनरथ का संचालन होने लगेगा। यह सभी लखनऊ से यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेंगी।

इनमें 4 जनरथ इलाहाबाद, 3 वाराणसी, 2-2 जनरथ बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, सोनौली, गाजीपुर, कोटा, इटावा, रामपुर, सुल्तानपुर, कानपुर संचालित होंगी।

वहीं बहराइच वाया बलरामपुर, गोंडा वाया बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ वाया आजमगढ़, बरेली, बदायूं वाया बरेली, पीलीभीत वाया बरेली, लखीमपुर, हल्द्वानी वाया बरेली, चित्रकूट, कन्नौज वाया कानपुर, मैनपुरी वाया कानपुर और आगरा वाया कानपुर होकर 1-1 जनरथ का संचालन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें