फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम की मिली गंदगी, जगह-जगह पड़ा था कूड़ा

विज्ञापन
कूड़ा फेंकता पकड़ा गया ठेलिया चालक।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम जोन तीन के जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने रविवार को जानकीपुरम विस्तार इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। अवैध ठेलिया चलाने वाले भी मिले। एक को नगर निगम की टीम ने पकड़ा भी।
विज्ञापन

जोनल सेनेटरी अधिकारी ने बताया कि भवानी चौराहा क्षेत्र और उसके आसपास सड़कों व डिवाइडरों पर अत्यधिक गंदगी पाई गई। चौराहे से एकेटीयू जाने वाले मार्ग पर झाड़ू नहीं लगी थी। डिवाइडरों की भी सफाई नहीं हुई थी। उन पर बड़ी-बड़ी घास जमा थी और सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे थे। इस पर निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी गई है। इसी क्षेत्र में कुछ लोग अवैध तरीके से ठेलिये से घर-घर से कूड़ा एकत्र कर खुले में फेंक रहे थे। मौके पर एक चालक रहमान को पकड़ा गया। उसकी ठेलिया जब्त कर ली गई।
अतिक्रमण-गंदगी पर लगा जुर्माना
नगर निगम जोन चार की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी की टीम ने रविवार को गोमतीनगर विस्तार सेक्टर- एक में अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण व गंदगी के दो मामलों में 3,500 और प्रतिबंधित पॉलिथीन के तीन मामलों में 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें