फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब तक नहीं दुरुस्त हुआ जमुनहा-मधवापुर मार्ग

Sat, 28 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भंगहा जमुनहा मार्ग, मधवापुर घाट के पास राप्ती में आई बाढ़ के दौरान कट गया था। चार माह बाद भी मार्ग की मरम्मत न होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग आवागमन के लिए अनावश्यक चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

राप्ती नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण जमुनहा को मुख्यालय भिनगा से जोड़ने वाला मधवापुर घाट मार्ग कट गया था। ऐसे में बसों का संचालन ठप है। वहीं मुख्यालय आने-जाने के लिए लोगों को बदला बरदेहरा या फिर कानी बोझी परसा मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। जबकि अधिकारी बजट का अभाव बता कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण केपी मिश्र बताते हैं कि जब तक सिंचाई विभाग तटबंध निर्माण कर नदी को मुख्यधारा में नहीं लाता। तब तक बारिश में सड़क कटने से बचाई नहीं जा सकती। फिलहाल बाईपास बनाकर वैकल्पिक रूप से आवागमन बहाल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें