फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमनलाल शर्मा एकादश हॉकी चैंपियन

Mon, 19 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता का ​खिताब जीतने वाली जमनलाल शर्मा एकादश की टीम व खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। तरुण की करिश्माई हैट्रिक की बदौलत जमनलाल शर्मा एकादश ने आखिरी क्वार्टर में धमाकेदार वापसी करते हुए राम औतार मिश्र सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता जीत ली। टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में गांधी क्लब बाराबंकी को 4-3 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

चंद्रभान गुप्त मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक हाॅकी का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए। सातवें मिनट में जमनलाल शर्मा एकादश के मान ने पेनाल्टी काॅर्नर पर पहला गोल किया। एक मिनट के बाद यश के गोल की बदौलत गांधी क्लब ने मुकाबले में वापसी की।

मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। तीसरे क्वार्टर में गांधी क्लब के खिलाड़ियों ने हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 42वें मिनट में हुरारा और 47वें मिनट में शिव ने गोल दागते हुए अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया। मुकाबले का चौथा क्वार्टर जमनलाल शर्मा के स्टार खिलाड़ी तरुण के नाम रहा। उन्होंने खेल के 51वें, 54वें और 56वें मिनट में गांधी क्लब की रक्षापंक्ति को भेदते हुए बेहतरीन हैट्रिक जमाई। इस दौरान गांधी क्लब की रक्षापंक्ति बिखरी हुई नजर आई।
विज्ञापन

अंत में जमनलाल शर्मा एकादश ने मुकाबला 4-3 के नजदीकी अंतर से अपने नाम करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर प्रिया सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, विनायक ओम को फुलबैक, राज को मिडफील्डर, अयाज को फारवर्ड और मान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि गुड़िया और उपेंद्र द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर ओलंपियन सुजीत कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गजेंद्र सिंह, इमरानुल हक, मनोज कुमार, संतोष, अर्जुन खुर्शीद, शिराज आलम और अन्य हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।

सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली जमनलाल शर्मा एकादश की टीम व खेलते खिलाड़ी।

Next
AU ऐप में पढ़ें