हाॅकी मैच के दाैरान गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
लखनऊ। शहर के चंद्रभान गुप्त मैदान में मंगलवार से चकई दादा मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट ने खिलाड़ियों ने परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जनमलाल शर्मा और विजय मित्र द्विवेदी इलेवन ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में जमनलाल शर्मा इलेवन ने बाराबंकी इलेवन को 6-4 से पराजित किया। विजेता टीम से प्रियांशु ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, जबकि अभिजीत, शिवांशु और अक्षत एक-एक गोल करने में सफल रहे। पराजित टीम से आर्यन ने दाे गोल किए, जबकि राज और यश एक-एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में विजय मित्र द्विवेदी इलेवन ने बुला गांगुली इलेवन को 3-1 से पराजित किया।