अयोध्या जिले के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी हो जाने से अफरातफरी मच गई। इससे रूट बाधित हो गया हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।
लखनऊ फैजाबाद रेलवे प्रखंड पर कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी नंबर 13151 अप का इंजन पटरंगा रेलवे स्टेशन के करीब पटरी से उतर गया। हादसे में कोई हताहत नही हुआ है, लेकिन अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
मामले की जानकारी पर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक गाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन फैजाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही थी।