भिनगा में नगर करीब एक घंटे तक जाम की समस्या से परेशान रहे लोग।
श्रावस्ती। भिनगा के अशोक तिराहे के निकट बृहस्पतिवार करीब एक घंटे लोग जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आए दिन लगने वाले इस तरह से जाम की समस्या पर जिम्मेदार अंकुश लगाने में असफल दिखाई दे रहे हैं।
भिनगा बहराइच मार्ग पर अशोक तिराहे के निकट खड़े प्राइवेट बस के कारण बृहस्पतिवार जाम लग गया। जिसमें राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह से अशोक तिराहे पर यूनियन बैंक के निकट, इंडियन बैंक के सामने व नई बाजार में जाम लगता है। जिसका मुख्य कारण मार्ग की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा व मार्ग किनारे खड़े वाहन बने हुए हैं। इससे जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे जाम की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।