फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलशक्ति मंत्री ने माइनर की सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
निरीक्षण करते जलश​​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
विज्ञापन
नगराम। धान की रोपाई के सीजन में खेतों तक पानी न पहुंचने की शिकायतों को देखते हुए सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को नगराम का निरीक्षण किया। उन्होंने शारदा सहायक पोषक नहर (इंदिरा नहर) और हैदरगढ़ नहर शाखा प्रणाली का जायजा लेने के साथ किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

अचलीखेड़ा रेगुलेटर पर जुटे किसानों और प्रधान विनोद कुमार व कयूम ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि मितौली माइनर बालू व सिल्ट से पट चुकी है। इस कारण टेल (अंतिम छोर) तक पानी नहीं पहुंच रहा और रोपाई प्रभावित हो रही है। इस पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को तत्काल सिल्ट की सफाई कराकर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
किसानों ने संकरे पैदल पुल से आवागमन में होने वाली परेशानी भी उठाई। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को पुल के चौड़ीकरण का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के आदेश दिए। नहर की पटरियों पर जमा बालू हटाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि किसान अपनी जरूरत के अनुसार बालू उठा सकते हैं। अचलीखेड़ा के प्रधान अरविंद के करोरा गांव जाने वाले मार्ग पर पुल के पुनर्निर्माण की मांग पर मंत्री ने जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने अचलीखेड़ा रेगुलेटर के पास खाली सरकारी जमीन का निरीक्षण कर यहां सिंचाई विभाग का गेस्ट हाउस बनाने की संभावनाएं तलाशने और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार डिंपल, पूर्व अध्यक्ष संतोष नारायण, अधिशासी अभियंता हेमंत व नवनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें