सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को इस परियोजना की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। कहा कि आज हर घर में शुद्ध पेयजल का सपना पूरा हो रहा है। यह ईज ऑफ लिविंग के संकल्प को पूरा करने वाली परियोजना है। अब तक हमने 46 लाख 72 हजार घरों में नल के कनेक्शन लगाएं हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मार्च 2023 तक एक करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई होगी। वह रविवार शाम को अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को इस परियोजना की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। कहा कि आज हर घर में शुद्ध पेयजल का सपना पूरा हो रहा है। यह ईज ऑफ लिविंग के संकल्प को पूरा करने वाली परियोजना है। अब तक हमने 46 लाख 72 हजार घरों में नल के कनेक्शन लगाएं हैं। इसमें तेजी की अपेक्षा है।
इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक एक करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराये जाने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। अब तक जो क्षेत्र नहीं जोड़े जा सके हैं, उन्हें शीघ्र जोड़ा जाए। यदि कहीं कोई एजेंसी इस कार्य में गड़बड़ी कर रही है तो तत्काल शासन को अवगत कराएं। उस पर कठोर कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि हमें 97 हजार गांवों तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराना है। ऐसे में इन गांवों का एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाए।