फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब

विज्ञापन
जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के माडर्न स्कूल में आयोजित में 3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग के सीजन-1 के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में सुपर गोल्डन लीग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 35 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम बालिका वर्ग का फाइनल भी खेला गया। इसमें जयपुरिया वॉरियर्स ने स्काईलार्क अकादमी को 6–0 से पराजित कर खिताब जीता। एकतरफा मुकाबले में जयपुरिया वॉरियर्स के खिलाड़ी छाई रहीं, जबकि स्काईलार्क अकादमी की खिलाड़ी तालमेल के अभाव में खिताब से चूक गई। 14 वर्ष से कम बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अशोक अकादम ने नाइटमेयर क्लब को 11–4 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अल्फा हूपर्स ने एसटीपी क्लब को 15–14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 17 वर्ष से कम बालक वर्ग के तहत खेले गए पहले मुकाबले में क्लच स्क्वाड ने एबीए अकादमी को 5–3 से पराजित किया, जबकि अशोक अकादमी ने टीएसजेड अकादमी को 11–3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्ष से कम बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वीएच क्लब ने एएफएस को 19–17 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एबीए हूपर्स ने वेलोसिटी अकादमी को 22–18 से पराजित किया।

जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब

जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब

जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब

जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब

जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब

जयपुरिया वॉरियर्स ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें