फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेल कर्मी व उसके बेटे को दौड़ाकर पीटा, चार गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गुडंबा के कल्याणपुर में सर्विस सेंटर के कर्मियों द्वारा मारपीट के वायरल वीडियो की फुटेज। 
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याणपुर, रिंग रोड स्थित ओला सर्विस सेंटर में शनिवार को स्कूटी लेने गए बंगला बाजार निवासी व जिला जेल कर्मी मनोज कुमार श्रीवास्तव व उनके बेटे हर्ष श्रीवास्तव को सर्विस सेंटर के स्टाफ ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा। पिता-पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित हर्ष ने पांच नामजद व 12-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सर्विस सेंटर में 20 दिन पूर्व अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी सर्विसिंग के लिए दी थी। शनिवार सुबह 11:30 बजे वह बेटे के साथ स्कूटी लेने सेंटर पहुंचे। सेंटर बंद था। बाहर कुछ कर्मचारी मौजूद थे। स्कूटी के बारे में पूछने पर उन्होंने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। नाराजगी जताने पर कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर की। पुलिस से शिकायत करने की बात पर सेंटर कर्मियों ने कॉल करके अन्य लोगों को भी बुला लिया। आरोप है कि वहां पहुंचे सेंटर कर्मी अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, अभिषेक राजपूत, अभिषेक मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव व 12-15 अज्ञात लोगों ने मनोज व उनके बेटे को सड़क पर घसीट लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विवेचक कृपा राम यादव ने आरोपी अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, अभिषेक राजपूत व शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

गुडंबा के कल्याणपुर में सर्विस सेंटर के कर्मियों द्वारा मारपीट के वायरल वीडियो की फुटेज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें