फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा ने गठित की महानगर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी होते ही प्रदेश में भी तेजी नजर आने लगी है। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई के अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने शनिवार को लखनऊ की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन

लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र की कमेटी में प्रवेश सिंह, उत्तर में डॉ. हमजा बिलाल, पूर्वी में राजकुमार मौर्या, कैंट में अमित सक्सेना और पश्चिम में शफाअत कुरैशी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कमेटी में उपाध्यक्षों, सचिवों, कार्यकारिणी सदस्यों सहित प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 31 सदस्य कमेटी भी गठित की गई है। इस मौके पर महासचिव गौरव सिंह यादव, विधायक रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला, नेता पार्षद दल कामरान बेग मौजूद थे।
विज्ञापन

ये है विधानसभा क्षेत्रवार कमेटी
पश्चिम : अध्यक्ष- मिर्जा जफर इकराम, महासचिव- प्रतीक यादव, कोषाध्यक्ष- प्रेम राजपूत।
उत्तर : अध्यक्ष- रंजीत कुमार यादव, महासचिव- सुधीर मौर्या, कोषाध्यक्ष- अरविंद यादव।
पूर्वी : अध्यक्ष- हरिश्चंद्र लोधी, महासचिव- रामसजीवन, कोषाध्यक्ष- सुनील कुमार श्रीवास्तव।
मध्य : अध्यक्ष- मो. अहमद, महासचिव- योगेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष- ओमप्रकाश साहू।
कैंट : अध्यक्ष- संतोष रावत, महासचिव- विनोद कुमार यादव बीनू, कोषाध्यक्ष- शिवकुमार यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें