फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईपीएल के सट्टे में लाखों रुपये हारा था जगदीप, पत्नी से मांग रहा था रकम

विज्ञापन
आरोपी जगदीप।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में गढ़ी कनौरा के विजय खेड़ा में सास-ससुर की हत्या करने का आरोपी दामाद जगदीप सट्टा खेलता था। आईपीएल मैच के सट्टे में लाखों रुपये हारने के बाद जगदीप पत्नी पूनम से रुपयों की मांग कर रहा था। वह चाहता था कि पूनम ने वृंदावन कॉलोनी में जो फ्लैट खरीदा है, उसे बेचकर उसे रुपये दे। पूनम ने इससे इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगदीप अप्रैल में सट्टेबाजी में लाखों रुपये हार गया था। पूनम को इसका पता चला तो दोनों में विवाद बढ़ गया। सट्टा खेलने से मना करने पर जगदीप ने मारपीट शुरू कर दी थी। इससे नाराज होकर पूनम मायके आ गई थीं।

वारदात के तीन दिन पहले जगदीप उनसे मिलने पहुंचा था। उसने 60 हजार रुपये मांगे, जिन्हें देने से पूनम ने इन्कार कर दिया था। इस पर जगदीप ने कहा था कि तीन दिन में वह सबक सिखाएगा। पैसे नहीं देने का परिणाम भुगतना पड़ेगा। पूछताछ में सामने आया है कि जगदीप ने कहा था कि या तो वह रहेगा या पूनम। धमकी देने के ठीक तीसरे दिन बुधवार की रात वह पूनम के पास पहुंच गया था। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। जब ससुर अनंत राम और सास आशा बीच-बचाव करने पहुंचे तो जगदीप ने चाकू गोदकर दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन




चश्मदीदों के दर्ज होंगे बयान

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़ा था, उनसे भी जानकारी ली जाएगी। उधर, बुजुर्ग दंपती के शवों का शुक्रवार को पकरी के पुल स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी।



पति को कोसती नजर आईं पूनम

पिता अनंत राम और मां आशा की हत्या से बेसुध पूनम पति को कोसती नजर आईं। उन्होंने कहा कि अगर पता होता कि जगदीप ऐसा करेगा तो वह मम्मी-पापा को जम्मू से नहीं आने देतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें