फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शबाब पर पहुंची गर्मी, पारा रिकॉर्ड 47 डिग्री पर

Sun, 24 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से तप रहा सूबा मई के आखिरी हफ्ते में अब झुलसाने लगा है। बीते 72 घंटों से शबाब पर आई गर्मी ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अपने तीखे तेवरों का प्रहार जारी रखा और सूबा 44 से 47 डिग्री की गर्मी में उबलता रहा।
विज्ञापन


दिन भर 12 से 20 किमी की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों के बीच इलाहाबाद लगातार दूसरे दिन सूबे में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बांदा 46.6 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। जबकि वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी, बरेली, फुर्सतगंज, गाजीपुर, चुर्क, कानपुर शहर, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में गर्मी दशकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

सुबह 9 बजते-बजते कई स्थानों का अधिकतम पारा 40 केपार पहुंचा तो दोपहर में शबाब पर पहुंची गर्मी ने तपन से हाल बेहाल कर दिया। शाम को तपन से मामूली राहत मिली, लेकिन उमस ने राहत महसूस नहीं होने दी।

Trending Videos
विज्ञापन

अगले 24-36 घंटों में धूल भरी आंधी, अंधड़ के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि सूबे में चल रही ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव चलने से गर्मी बढ़ी हुई है, तापमान चढ़ रहा है।

लेकिन अगले 24-36 घंटों के दौरान पूर्वी-पश्चिमी उप्र में मौसम में मामूली उठापठक हो सकता है। कुछेक इलाकों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी आ सकती है, बूंदाबांदी की भी संभावना है। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।

शनिवार को सूबे के इन शहरों में 44 डिग्री पार रहा पारा
शहर--अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में (सामान्य से अधिक)
इलाहाबाद--47+5
बांदा--46.6+4
वाराणसी एपी--45.8+5
सुल्तानपुर--45.6+6
झांसी--45+2
चुर्क--45+4

आगरा आईएएफ--45.5+3
गाजीपुर--44.9+6
कानपुर शहर--44.4+3
लखनऊ--44.4+4
अलीगढ़--44.2+3
बरेली--44.0+4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें