यूपी में चौथे चरण का चुनाव चल रहा है। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे मास्टर ट्रेनर की मौत पर चुनाव आयोग ने परिवार को 10 लाख आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। एडीएम ने तत्काल पहुंचकर पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद की।
रायबरेली में चुनाव ड्यूटी में जा रहे आईटीआई अनुदेशक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी की मुताबिक आईटीआई अनुदेशक तपेश्वर नाथ मिश्र बाइक से चुनाव ड्यूटी पर रायबरेली से सलोन जा रहे थे। रास्ते में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
वहीं उर्मिला स्कूल में सुबह ईवीएम खराब होने पर भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों ने हंगामा किया। इसके अलावा विधायक अखिलेश सिंह की बूथ के अंदर रहने के चलते डीएम और एसपी से झड़प हुई।